Voter List Maharashtra 2002 PDF Download: अब घर बैठ वोटर लिस्ट कर सकेंगे डाउनलोड, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

Maharashtra 2002 Voter List Download: महाराष्ट्र में चुनाव के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं के नाम और पते की जानकारी को अपडेट कर दिया है। अब प्रदेश के मतदाता अपनी मतदाता सूची को घर बैठे ही मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में चुनाव के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाताओं के नाम और पते की जानकारी को अपडेट कर दिया है। अब प्रदेश के मतदाता अपनी मतदाता सूची को घर बैठे ही मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं। यह अपडेटेड सूची election.maharashtra.gov.in पोर्टल पर जिलेवार और विधानसभा क्षेत्रवार उपलब्ध है। इसके माध्यम से मतदाता अपना नाम सूची में है या नहीं, साथ ही अपने निर्वाचन क्षेत्र, भाग संख्या और बूथ का विवरण भी आसानी से देख सकते हैं।

महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने वर्ष 2002 की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया है। इस प्रक्रिया में पुराने रिकॉर्ड को अपडेट किया गया है ताकि मतदाताओं की जानकारी एकदम सटीक हो सके। यह नया कदम मतदाताओं को सुविधा देने के लिए उठाया गया है। अब उन्हें सूची देखने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह अपडेटेड सूची अब प्रदेश के मतदाताओं के लिए उपलब्ध है। मतदाता इसे अपने मोबाइल फोन पर ही डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा चुनाव प्रक्रिया को और भी पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह जानकारी election.maharashtra.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है। यहां मतदाता अपनी मतदाता सूची को जिलेवार और विधानसभा क्षेत्रवार देख सकते हैं। इससे यह पता लगाना आसान हो जाएगा कि आपका नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहीं। साथ ही, आप अपने निर्वाचन क्षेत्र, भाग संख्या और बूथ का विवरण भी जान सकते हैं।

वोटर लिस्ट को डाउनलोड करने की क्या प्रक्रिया
1. सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप से
https://www.election.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद Citizen Centre सेक्शन को खोलें।
3. यहां मतदाता सूची – 2002 (Voter List 2002) विकल्प पर क्लिक करें।
4. अगली प्रक्रिया में नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना
जिला (District)
विधानसभा क्षेत्र (Assembly Constituency)
भाग संख्या (Part Number) चुननी होगी।
5. नीचे दिया गया CAPTCHA कोड भरें और View PDF या Search पर क्लिक करें।
6. आपकी Maharashtra 2002 Voter List PDF स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x