जब तक कर्ज माफी नहीं, तब तक महायुति को वोट न दें…मराठवाड़ा में गरजे उद्धव ठाकरे, फडणवीस-शिंदे भी बोले

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के ऐलान के साथ राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने किसानों से महायुति के बहिष्कार करने की अपील की है। मराठवाड़ा के दौरे में उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब तक कर्जमाफी न हो तब तक महायुति को वोट न दें।

मुंबई: महाराष्ट्र में बहुप्रतीक्षित स्थानीय निकाय चुनावों का ऐलान हो चुका है। पूरे राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव एक चरण में होंगे। इस बीच किसानों का दर्द बांटने के लिए मराठावाड़ा पहुंचे पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने महायुति पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने किसानों से कहा कि जब तक कर्जमाफी नहीं हो तब तक महायुति को वोट न दें। विधानसभा चुनावों में महायुति (बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना) की गठबंधन को बहुत बड़ी जीत मिली थी। उद्धव ठाकरे ने किसानों से संवाद करके उनका दुख बांटा। इस दौरान कुछ किसानों ने यह भी कहा कि उन्हें मुआवजे के तौर पर तीन से 21 रुपये के बीच मिले हैं। किसानों ने कहा कि वे कर्जमाफी चाहते हैं। राज्य में बेमौसम बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उद्धव ठाकरे इसी का जायजा लेने के लिए फिर से मराठवाड़ा पहुंचे हैं।

धाराशिव से की दौरे की शुरुआत
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार की ओर से घोषित राहत पैकेज चुनावी एजेंडा है। निकाय चुनाव घोषित होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी केंद्र का नया राहत पैकेज लेकर महाराष्ट्र पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने धाराशिव के किसानों से मुलाकात करके अपने 4 दिवसीय दौरे की शुरुआत की। इस बीच उन्होंने किसानों से जाना कि उनके बैंक खाते में राज्य सरकार के घोषित मुआवजे की कितनी राशि आई है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले मदद राशि देने की घोषणा की गई थी। ठाकरे ने कहा दिवाली बीत गई अभी तक किसानों को मदद नहीं मिली है। नुकसान का सर्वे करने केंद्रीय टीम आई है, लेकिन वह रात में टॉर्च लेकर नुकसान का आकलन कर रही है। अपने इलाकों में बोर्ड लगाकर कहें कि जब तक कर्जमाफी नहीं होगी, महायुति सरकार को वोट नहीं देंगे, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने उद्धव ठाकरे के मराठवाड़ा दौरे को बेमौसमी करार दिया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x