जीजेसी ने तुर्किये, अजरबैजान के साथ रत्न व आभूषण व्यापार बंद करने की अपील की, इस वजह से उठाया गया कदम

अखिल भारतीय रत्न व आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने शुक्रवार को उद्योग से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रति समर्थन दिखाने के लिए तुर्किये और अजरबैजान के साथ सभी व्यापारिक लेनदेन निलंबित करने की अपील की है। 

जीजेसी ने एक बयान में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से यह अपील की है। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद तुर्की की ओर से पाकिस्तान को दिए गए सार्वजनिक समर्थन के बाद यह कदम उठाया गया है। पहलगाम में हुए आतंवादी हमले में 26 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा, “भारतीय रत्न व आभूषण क्षेत्र देश के समर्थन में एकजुट है। यह जरूरी है कि हमारा उद्योग वाणिज्य के बजाय देश को प्राथमिकता देकर एक मजबूत उदाहरण स्थापित करे। हम हर आभूषण विक्रेता, निर्माता, व्यापारी और थोक विक्रेता से अपील करते हैं कि वे तुर्किये और अजरबैजान के साथ सभी लेन-देन बंद कर दें।”

परिषद ने कहा, “व्यापार रोककर हम एकता और संकल्प का स्पष्ट संदेश देते हैं, और राष्ट्रीय गौरव के स्तंभ के रूप में अपने उद्योग की भूमिका को सुदृढ़ करते हैं। आइए हम इन मूल्यों को बनाए रखने के लिए एक उद्योग के रूप में एकजुट हों,  और भारत के सम्मान और सुरक्षा के प्रति अपनी दृढ़ता और निष्ठा का प्रदर्शन करें।”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x