मुंबई मेट्रो प्रशासन का बड़ा फैसला, मंथली पास वालों के लिए गुड न्यूज, क्या होगा फायदा?

मुंबई: मुंबई में कफ परेड से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) तक अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन-3 का पूरा रूट शुरू हो गया है और इसे यात्रियों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

अंडरग्राउंड मेट्रो को शुरू हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। हालांकि यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है। यह अंडरग्राउंड मेट्रो कई लोगों के लिए फायदेमंद रही है और इसने यात्रा को आरामदायक बनाने के साथ-साथ समय की भी बचत की है। ऐसे में मेट्रो ने एक और अहम फैसला लिया है।

दिव्यांग यात्रियों के लिए टिकट में छूट

हमारे सहयोगी महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई मेट्रो यात्रा के दौरान दिव्यांग यात्रियों को 25 प्रतिशत की छूट देगी। यह छूट मासिक पास पर होगी। यह छूट अगले 10 दिनों में दी जाएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x