ST के पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा पेट्रोल, डीजल, CNG और बैटरी चार्ज करने का विकल्प, महाराष्ट्र में कहां-कहां होगी सुविधा?

मुंबई: जल्द ही महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट के पेट्रोल पंप पर आम जनता भी पेट्रोल और डीजल भरा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, एसटी ने अपनी इनकम बढ़ाने के लिए राज्य भर के अपने 250 से अधिक स्थानों पर कमर्शियल तौर पर पेट्रोल और डीजल के साथ सीएनजी और इलेक्ट्रिक चार्जिंग पॉइंट वाले रिटेल सेलस पम्प शुरू करने का निर्णय ले लिया है। इसमें सेमुंबई महानगर क्षेत्र (MMR)के 11 पेट्रोल पंप भी शामिल होंगे।

इस मामले पर बात करते हुए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि आज के समय में सिर्फ टिकट से उत्पन्न होने वाली राशि पर निर्भर होना उचित नहीं है। हमे इनकम अर्जित करने के लिए विभिन्न विकल्प बनाना जरूरी है। पिछले 70 वर्षों से, एसटी महामंडल सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से डीजल ईंधन खरीद रहा है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x