गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले में शुक्रवार (31 अक्तूबर ) को ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करते आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल भाजपा पर हमलावर नजर आए। भाजपा पर तीखा हमले करते हुए केजरीवाल ने भाजपा को घमंडी पार्टी करार दिया और दावा किया कि अगर एक दिन के लिए पुलिस हटा दी जाए तो गुजरात में भाजपा वालों को किसान दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे।
केजरीवाल सुरेंद्रनगर जिले के सुदामदा गांव में पार्टी सहयोगी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आयोजित ‘किसान महापंचायत’ में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम पड़ोसी बोटाद जिले में आप की ओर से आयोजित एक किसान सभा में हुई हिंसा के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों का समर्थन जताने के लिए किया गया।
‘घरों से निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे’, बोले केजरीवाल
महासभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस पार्टी को घमंड हो गया है। वहीं दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने बहुत मलाई खा ली है, अब इन्हें लूटने नहीं देंगे। अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा कि किसानों के अंदर भाजपा को लेकर बेहद गुस्सा है, और अगर एक के दिन पुलिस हटा ली जाए तो किसान भाजपावालों को घरों से निकालकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे।






