मीरा रोड स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसजीएनपी) के पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र (ईएसजेड) के एक हिस्से का उपयोग बोरीवली-ठाणे ट्विन टनल परियोजना के लिए हो रहा है।
यहां 22.6 एकड़ का कास्टिंग यार्ड होगा। कास्टिंग यार्ड वह जगह है जहां किसी बुनियादी ढांचे की परियोजना के लिए कंक्रीट के ढांचे जैसे खंड, पैरापेट और बीम ढाले जाते हैं और यह इस तरह से स्थित होता है कि परियोजना स्थल तक आसानी से पहुंचा जा सके। सुरंग परियोजना के कास्टिंग यार्ड के लिए 22.6 एकड़ के भूखंड में से 5 एकड़ ईएसजेड के अंतर्गत आता है।
मुंबई के सबसे महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचे विकास परियोजनाओं में से एक है ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल परियोजना। इस परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इससे लाखों यात्रियों के लिए दैनिक यात्रा में काफ़ी आसानी होने की उम्मीद है।





